आमजनों की जमा पूँजी को हड़पने या पैसा न लौटाने वाली चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज होगी तथा उनकी चल-अचल सम्पत्ति जब्त की जाएगी। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने यह चेतावनी एनबीएफसी और माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों के प्रतिनिधियों की कलेक्ट्रेट में बुलाई गई बैठक में दी। कलेक्टर ने सभी चिटफंड कम्पनियों को अपनी सारी डिटेल और संपत्ति का पूरा ब्यौरा क्लेक्टर कार्यालय की संस्थागत वित्त शाखा को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निवेश की अवधि पूरी होने पर निवेशकों को उनका पैसा वापस हो जाये। ऐसा न करने पर कंपनी की चल-अचल सम्पत्ति की नीलामी कर निवेशकों को पैसा वापस किया जायेगा।
ब्याज सहित किया जाये पेमेंट - कलेक्टर ने कहा कि जिन चिटफंड कम्पनियों की शिकायतें मिली हैं, उन्हें अगर कार्यवाही से बचना है तो निवेशकों की राशि तत्काल ब्याज सहित वापस करें। उन्होंने बताया कि कम्पनियों पर कार्यवाही करने विशेष सेल भी गठित की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment