header ads

हिरासत में बर्बरता की अब परिवार को धमका रही पुलिस, केस रफा-दफा करो

उमरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह झाला की बर्बरता का शिकार आरोपी 24 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में ऑब्जरवेशन में रखा गया है। आरोपी मोहम्मद जावेद की हालत गंभीर है। जावेद के बेटे हुसैन ने बताया कि उठने-बैठने और शौच करने में भी परेशानी हो रही है। घटना के बाद पुलिस केस को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है।

सादे कपड़े में आए दो पुलिसकर्मी केस वापस न लेने पर धमकी दे रहे थे। वहीं, उमरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह झाला से घटना के बारे में जानने की कोशिश की गई, पर उनसे संपर्क नहीं हो सका। कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद मोहम्मद जावेद को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिवक्ता यूसुफ शेख ने बताया कि इंस्पेक्टर झाला के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की गई है। जावेद की मेडिकल जांच कराने के बाद सिविल में 24 घंटे के लिए ऑब्जरवेशन में रखा गया है। जावेद का हाथ, पैर और कंधा फ्रैक्चर हो गया है।

मेडिकल रिपोर्ट को सील करके कोर्ट में जमा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मोहम्मद जावेद को चोरी का मोबाइल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर 14 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया था। मोहम्मद जावेद ने कोर्ट में लॉकअप में उसके साथ हुई बर्बरता के बारे में बताया। इसके बाद कोर्ट ने मेडिकल जांच कराने का आदेश दिया था।

डिस्चार्ज होने के बाद मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में जमा होगी
बचाव पक्ष के वकील यूसुफ शेख ने बताया कि मोहम्मद जावेद की हालत बहुत गंभीर है। तबीयत ठीक होने के बाद ही उसे सिविल से डिस्चार्ज किया जाएगा। उसके डिस्चार्ज होने के बाद ही मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में जमा होगी। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोहम्मद जावेद की शिकायत पर कोर्ट ने पूरी कार्रवाई अपने हस्तगत ले ली है। जल्द ही मेडिकल रिपोर्ट भी आ जाएगी। उमरा थाने से सीसीटीवी फुटेज भी जांची जाएगी।

पुलिस इंस्पेक्टर पर होगी सख्त कार्रवाई
अधिवक्ता यूसुफ शेख ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर ने मोहम्मद जावेद के साथ बर्बरता की है। इंस्पेक्टर के खिलाफ आईसीपी की धारा 323, 325 लगेगी। इसके अलावा प्राइवेट पार्ट में सरिया घुसा दिया था, यह 377 का मामला है। केस में इस धारा को भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा मोहम्मद जावेद को धमकी भी दी गई है।

जज ने चैम्बर में बुलाकर बयान दर्ज करवाया
मोहम्मद जावेद के साथ हुई बर्बरता को देखते हुए जज ने अपने चैम्बर में बुलाकर उसका बयान दर्ज करवाया। इसके बाद वकील ने मेडिकल जांच कराने का मुद्दा उठाया। इसके बाद मोहम्मद जावेद को इलाज कराने के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। मेडिकल के कागजात सीधे कोर्ट में जमा किए जाएंगे।

हुसैन बोला: केस लड़ेंगे और पिताजी को न्याय दिलाएंगे
मोहम्मद जावेद के बेटे हुसैन ने बताया कि सिविल ड्रेस में दो लोग अस्पताल में आए थे और मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव डाल रहे थे। हुसैन ने बताया कि पिताजी को इतना पीटा है कि इस मामले में कोई समझौता नहीं होगा। पुलिस के खिलाफ केस लड़ेंगे और पिताजी को न्याय दिलाएंगे। हुसैन ने बताया कि सादे ड्रेस में आए दो लोग केस वापस न लेने पर फर्जी केस करने की धमकी दे रहे थे।

वकील ने कहा: इस मामले में दो तरह की हो सकती है जांच
वकील यूसुफ शेख ने बताया कि ऐसे मामलों में दो तरह की जांच होती है। कोर्ट ने शिकायत दर्ज की है तो सीआरपीसी 202 के तहत कार्रवाई भी करेगी। कोर्ट ने मोहम्मद जावेद का बयान दर्ज किया है। इसके बाद गवाहों का बयान लिया जाएगा। गवाहों में मेडिकल ऑफिसर, लॉकउप या फिर उमरा थाने में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच होगी। इसके अलावा किसी उच्च पुलिस अधिकारी को भी जांच सौंपी जा सकती है।

भास्कर: उमरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह झाला पर एक आरोपी के साथ बर्बरता करने का आरोप है। इंस्पेक्टर ने आरोपी के प्राइवेट पार्ट में सरिया घुसा दिया, पेट्रोल और मिर्ची डालकर प्रताड़ित किया। क्या ये बात सही है?
सीपी: मुझे पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी के पास से करीब 25 मोबाइल जब्त हुए थे। सीनियर अधिकारी को जांच करने का आदेश दिया है। इंस्पेक्टर ने क्या गलत किया है क्या नहीं किया, इसकी जांच हो रही है।
भास्कर: परिवार ने आरोप लगाया है कि दो पुलिसकर्मी अस्पताल में दबाव डालने गए थे, क्या से सही है?
सीपी: मैं दोबारा बता रहा हूं कि ये जो कुछ भी हुआ है, इसकी जांच सीनियर अधिकारी को सौंप दी गई है।
भास्कर: सीनियर ऑफिसर की पोस्ट क्या है?
सीपी: मैंने एक सीनियर ऑफिसर को दिया है, सफीशियेंटली वह सीनियर ऑफिसर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget