करीब 20 दिनों तक वैश्विक महामारी का सामना करने के बाद स्वस्थ होकर वन मंत्री विजय शाह बुधवार को मंत्रालय पहुंचे। पहले दिन वे वन विभाग द्वारा आयोजित बिगड़े वन क्षेत्र सुधार में निजी निवेश के लिए वेबिनार में शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि प्रदेश वन्य प्राणी व वन विकास निगम प्रबंधन के लिए सौंपे गए 73 हजार 265 वर्ग किमी वन क्षेत्र में 37 हजार 420 वर्ग किमी अर्थात करीब 51% बिगड़े वन में सुधार किए जाने के लिए करीब 56 हजार करोड़ रुपए के निजी निवेश की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए मॉडल निवेश बतौर 500- 1000 वर्ग किमी वन क्षेत्र अलग अलग हिस्सों में निजी निवेश से सुधारा जाएगा। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद एक हफ्ते होम क्वारेंटाइन पूरा कर भोपाल पहुंचे मंत्री शाह के कुशल क्षेम जानने बुधवार को क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता राजधानी पहुंचे। इनमें जिला महामंत्री संतोष सोनी, विधायक प्रतिनिधि रामनिवास पटेल, नप उपाध्यक्ष फरीद खान, भाजपा नेता कमल खंडेलवाल, विपिन राठौर, ब्रज पंवार, नितेश राठौर, धर्मेंद्र तिवारी, शिक्षक संघ के हेमंत शर्मा, नरेश जोशी, सतीश तिवारी शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment