header ads

बाजार में बिक रही नकली खाद व कीटनाशक दवा; कृषि विभाग के अफसर नहीं कर रहे कार्रवाई

मौ नगर में खाद-बीज की विक्रय करने वाले दुकानदार किसानों को नकली खाद और कीटनाशक दवा बचे रहे हैं। इस संबंध में किसानों ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया है। लेकिन उसके बाद भी नकली खाद औ दवा बचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि रबी सीजन की फलस के लिए किसान इन दिनों खाद और कीटनाशक दवाएं खरीद रहे हैं।

लेकिन बाजार में दुकानदार अधिक मुनाफे के चक्कर में किसानों को नकली खाद और दवाएं दे रहे हैं। किसान संतोष यादव, साहब सिंह, सरकार सिंह यादव बताते हैं कि दुकानों से हम ने जो खाद लिया था, उसमें खाद के साथ मिट्टी निकली। वहीं खेतों में खरपतवार मिटने के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव किया था। लेकिन दवा का कोई असर नहीं हुआ। बाजार में नकली कृषि सामग्री खुलेआम बेची जा रही है, लेकिन इसे पहचानना मुश्किल है कि यह खाद-बीज और दवा असली है या नकली। इसी कारण किसान भी चिंतित हैं। नकली खाद फसल पर असर नहीं करती और नकली दवा फसल को और नुकसान पहुंचाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fake fertilizers and pesticides sold in the market; Agriculture Department officials are not taking action


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget