गुजरात में कोरोना वायरस अब धीरे धीरे सिमटता जा रहा है। नए संक्रमित मिलने की रफ्तार अब धीमी हो गई है। शनिवार को केवल 675 नए केस आए। अब संक्रमितों की कुल संख्या 2,51,273 पर पहुंच गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से पांच और लोगों की मौत हो गई।
अब तक की कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4340 हो गया है। शनिवार को दो मौतें अहमदाबाद और एक-एक राजकोट, वडोदरा और सूरत में हुई। पिछले 24 घंटे में 851 और लोग कोरोना को हराकर ठीक हो गए। अब तक छुट्टी पाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,38,965 हो चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment