header ads

शालिनी मरी या मारी गई; पिता और बहनोई बोले- पैसे के लिए पति ने ही मार डाला

शहर के पुणे इलाके में 21 वर्षीय शालिनी यादव नाम की युवती सड़क किनारे मृत मिली। शालिनी पति अनुज यादव के साथ मॉर्निंंग वॉक पर निकली थी। पति का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हादसा मान रही है, लेकिन हत्या के संदेह से इनकार भी नहीं कर रही। दूसरी ओर मायके वाले हत्या बता रहे हैं।

आरोपी के बहनोई का भी आरोप है कि 30 लाख की बीमा पॉलिसी के लिए शालिनी को मरवा दिया है। उनका यह भी आरोप है कि आरोपी पॉलिसी का क्लेम पाने के लिए खुद के पिता और बहन का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की पंचायत पहुंच गया था। पुलिस ने पति की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक कुंभरिया गांव की सारथी रेजिडेंसी में रहने वाले अनुज यादव ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 8 जनवरी को वह पत्नी शालिनी के साथ सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकला था। रघुवीर सैलियम मार्केट के सामने सर्विस रोड पर वह आगे चल रहा था।

पीछे मुड़कर देखा तो शालिनी रोड पर पड़ी थी और सिर से खून निकल रहा था। कडोदरा की तरफ जाते हुए किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी थी। आरोपी और उसके पिता सोहन शालिनी को स्मीमेर ले गए, जहां डॉक्टरों ने सुबह 6.10 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।

बहनोई का आरोप: पॉलिसी का पैसा उठाने को खुद की बहन-पिता का भी डेथ सर्टिफिकेट बनाने गांव गया था

शालिनी के पिता: शादी के 4 माह बाद से प्रताड़ित कर 5 लाख मांग रहा था

आगरा से शनिवार को सूरत पहुंचे शालिनी के पिता धनीराम ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2017 में शादी के तीन-चार महीने बाद ही शालिनी को प्रताड़ित करने लगा था। अनुज की बहन पूजा भी परेशान करती थी। इसी वजह से मैं अपनी बेटी को मायके ले आया था, लेकिन एक महीने में वापस भेज दिया था।

साल 2018 में 5 लाख रुपए मांगे थे। तो 2 लाख रुपए दे चुका हूं। आलू की फसल तैयार होते ही 3 लाख देने का वादा किया था। बेटी के पास फोन भी नहीं रखने देता था। हत्या का शक इसलिए है कि ये सभी लोग सुबह 10 बजे उठने वाले हैं। शुक्रवार को अचानक मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं और उसी दिन शालिनी की मौत भी हो जाती है।

अनुज का बहनाेई: डेथ सर्टिफिकेट बनाने मेरे सरपंच पिता के पास गया था

सूरत में ही रहने वाले अनुज के बहनोई रघुवेश ने आरोप लगाया कि अनुज मेरी पत्नी (उसकी बहन पूजा) के नाम का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाने उसके पास आया था। क्योंकि मेरे पिता बुलंदशहर के गांव में प्रधान हैं। फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से 20 लाख रुपए का क्लेम लेने वाला था।

पूजा की नीरू नाम से पालिसी है। अनुज अपने पिता सोहन के नाम का भी फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाना चाहता था। इसके लिए दिए दस्तावेज में पिता का नाम बदला हुआ था। घर में जितने लोग हैं सबकी पाॅलिसी में अनुज ही नॉमिनी है। हमने साथ नहीं दिया तो पहले पूजा को ले गए और फिर हम पर 498 का केस कर दिया था।

अनुज ने बच्ची देने से इनकार किया, अंतिम संस्कार मायके में होगा

मायके वाले शव लेकर गांव जा रहे हैं। वहीं अंतिम संस्कार करेंगे। मृतका की एक 2 साल की बेटी भी है। शालिनी के ससुराल वालों ने बच्ची देने से मना कर दिया, इसलिए अब अंतिम संस्कार के बाद शालिनी के पिता दोबारा उसे लेने के लिए आएंगे।

हत्या हादसा लग रहा, हत्या के पहलू से भी जांच करेंगे: पुणा पुलिस इंस्पेक्टर
पुणा पुलिस इंस्पेक्टर वीयू गडरिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में सड़क दुर्घटना में मौत लग रही है। सिर के हिस्से में चोट लगी थी। ऐसा पता चला कि गाडी कट मारकर निकली और टक्कर जाने से बैलेंस बिगड़ा फिर वह नीचे गिर गई। सिर में चोट लगी होगी, जिससे मौत हो गई है। सभी पहलू से जांच कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget