तापी जिले की उच्छल तहसील के हनुमान फलिया, नवा फलिया सहित अन्य क्षेत्रों में दो-तीन दिन पहले मुर्गियों की मौत हुई थी। इन मृत मुर्गियों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिनकी शनिवार को बर्डफ्लू की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि पशुपालन विभाग ने सावधानी बरतते हुए बीमार मुर्गियों को रानीखेत की वैक्सीन देना शुरू कर दिया है।
गुजरात- महाराष्ट्र बॉर्डर से सटे तापी जिले की उच्छल तहसील के हनुमान फलिया, नवा फलिया सहित अन्य इलाकों में दो दिनों में कुछ मुर्गियां मर गई थी। अचानक मुर्गियों की मौत से लोगों में बर्ड फ्लू की दहशत फैल गई। जिसके कारण तापी और सूरत जिला के एफएसएल विभाग ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर मृत मुर्गियों के सैंपल लेकर बर्ड फ्लू की जांच के ले भेजे थे।
उच्छल पशुपालन विभाग के अधिकारी जिसकी रिपोर्ट शनिवार को नेगेटिव आई है। जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं उच्छल पशुपालन ने सावधानी बरतते हुए बीमार मुर्गियों में रानीखेत बीमारी की वैक्सीन देना शुरू कर दिया है। वीके परमार ने बताया कि मुर्गियों में बर्डफ्लू रोग नहीं है।
वातावरण में बदलाव के कारण इनमें रानीखेत बीमारी हो सकी है। इसलिए बीमार मुर्गियों का सर्वे कर वैक्सीन देना शुरू किया है। उच्छल के पांच बड़े पोल्ट्री फार्म है। इनमें करीबन 40 हजार मुर्गियां है। सभी फार्म मालिकों को सावधानी रखने की सूचना दी गई है।
महुआ. महुआ तहसील के उमरा और बामणिणा गांव में दो दिन से हो रही कौओं की संदिग्ध मौत से स्थानीय लोगों में दहशत है। हालांकि कौओं की मौत का सही कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में पक्षियों की संदिग्ध मौत की खबरें आ रही हैं। पिछले दो दिन में बारडोली और वालोड तहसील में कौओं की संदिग्ध मौत के बाद अब महुआ तहसील के गांवों में भी कौओं और कबूतर की मौत से स्थानीय लोग दहशत में हैं।
महुआ तहसील के बामणिया और शुगर फैक्ट्री के निकट पेड़ों के पास एक साथ पांच कौवे मृत मिले थे। इसके अलावा उमरा गांव में दो दिन से कबूतरों के मरने से लोगों द्वारा बर्डफ्लू की आशंका जताई जा रही है। पूणा के सरपंच स्नेहन पटेल ने बताया कि दो दिन से कौओं और कबूतरों के मरले की खबरें मिली हैं।
पूना गांव में भी मृत कबूतर मिले हैं। इसकी जानकारी महुआ वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी जाएगी। अभी तक प्रशासनिक स्तर पर इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है उसकी जानकारी नहीं मिली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment