9 महीने बाद कॉलेज में ऑफलाइन पढ़ाई की शुरुआत नए साल के पहले दिन से हो गई है। शहर के तीन कॉलेज में 290 विद्यार्थी प्रैक्टिकल के लिए पहुंचे। उच्च शिक्षा विभाग ने नए साल में 1 जनवरी से साइंस कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने की गाइडलाइन जारी की थी। इसके तहत कक्षाएं 50 फीसदी विद्यार्थी क्षमता के साथ शुरू होंगी।
यह क्रम 10 जनवरी तक जारी रहेगा। 10 जनवरी से यूजी और पीजी फाइनल ईयर की कक्षाएं शुरू होंगी। 20 जनवरी के बाद पूरी क्षमता से कॉलेज खोलने पर फैसला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिया जाएगा।
कॉलेजों में अब तक ऑनलाइन क्लासेस संचालित हो रही थी। माधव विज्ञान महाविद्यालय में 1500 विद्यार्थी हैं। प्राचार्य अर्पण भारद्वाज के अनुसार गाइड लाइन के अनुसार 50 फीसदी विद्यार्थियों को बुलाया था। पहले दिन शुक्रवार को 150 विद्यार्थियों ने प्रायोगिक कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज करवाई।
कालिदास कन्या महाविद्यालय में 400 छात्राएं हैं। प्राचार्य महेश शर्मा ने बताया ऑनलाइन कक्षाओं का दौर जारी है। इसी बीच ऑफलाइन पढ़ाई की शुरुआत प्रायोगिक कक्षाओं से की है। पहले दिन 80 छात्राएं आईं। जीडीसी में 750 छात्राएं हैं। पीआरओ डॉ. वीके गुप्ता के अनुसार सभी संकायों की छात्राएं प्रायोगिक कक्षाओं में आई थीं। पहले दिन 60 छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment