कृषि विधेयकों व किसान आंदोलन को लेकर नर्मदा बचाओ आंदोलन ने शुक्रवार को दोपहर में झंडा चौक में नुक्कड़ सभा की। आंदोलन प्रमुख मेधा पाटकर ने कृषि विधेयकों का विरोध कर कहा, कि ठेके पर खेती के कानून से उद्योगपति किसानों का शोषण करेंगे। उन्होंने अडानी व अंबानी के खिलाफ हल्ला बोलकर होशंगाबाद में अनुबंध कर किसानों से धान की फसल नहीं खरीदी। धान में जहर बताकर कंपनी ने उपज नहीं खरीदी। अब किसानों को कोर्ट में जाना पड़ा। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने अडानी व अंबानी की कंपनियों के पोस्टर, बैनर व फ्लेक्स की होली जलाई। उन्होंने कहा ठेका कानून में लिखा है कि किसान कोर्ट में नहीं जा सकेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment