हर बार हमारे यहां सैंपलिंग करने क्यों आते हो। हमारे घर में किसी को कोराेना नहीं है। दूसरे वार्ड में जाकर खून निकालो। कुछ इस तरह की लोगों की बातों का सामना शुक्रवार को सीरो सर्वे के लिए पहुंची आईसीएआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) की टीम को करना पड़ा।
डबरा ब्लॉक में पिछोर के वार्ड क्रमांक एक कल्याणपुर व ग्राम सिली तथा भितरवार के ग्राम निवी में तीसरी बार टीम ने पहुंचकर सर्वे के ब्लड सैंपल लिए।
पिछोर कस्बे के वार्ड 1 कल्याणपुर में सर्वे के लिए अनिल उगनारे के अलावा आईसीएआर से आए तीन एक्सपर्ट पहुंचे। टीम ने एक घर से सर्वे किया। घर से कुछ बच्चे निकलकर आए तो टीम ने बड़े को बुलाने के लिए कहा। इस पर एक व्यक्ति बाहर आया तो टीम ने ब्लड सैंपल देने के लिए कहा। लेकिन उस व्यक्ति ने यह कहकर कि हर बार खून निकालकर ले जाते हो दूसरी जगह भी तो जाया करो। यह कहकर सैंपल देने से मना कर दिया। इसके बाद टीम दूसरी जगह चली गई।
सैंपल देने की कहने पर महिला ने गेट किया बंद
इसके बाद टीम अगले घर पहुंची और सैंपल के बारे में जानकारी दी तो महिला ने गेट बंद कर लिया। वार्ड में टीम के सदस्यों को पीपीईकिट पहने हुए घूमता देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और लोग आपस में चर्चा करने लगे। टीम एक के बाद एक घर में पहुुंची जहां अधिकांश ने सैंपल देने से मना कर दिया तो कुछ तैयार हो गए। दो घंटे घूमने के बाद भी केवल दस लोगों द्वारा सैंपल दिए गए। जिसके चलते टीम नगर परिषद कार्यालय पहुंची और सहयोग करने के लिए कहा। नगर परिषद से भी कर्मचारी गए लेकिन लोग तैयार नहीं हुए। बाद में टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचकर स्टाफ के सैंपल लेकर टारगेट पूरा किया।
उधर ग्राम सिली में सुबह 11 टीम सर्वे करने के लिए पहुंची। यहां भी टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। कई लोग एक साथ वहां आ गए औंर सैंपल देने के लिए मना करने लगे। यह लोग खुद तो सैंपल दे ही नहीं थे और अन्य लोगों के सैंपल भी नहीं लेने दे रहे थे। इसके बाद अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। उनका कहना था कि घर में किसी को कोई परेशानी नहीं है और बीमार भी नहीं है। इसलिए सैंपल लेने की कोई जरुरत नहीं है। समझाईश के बाद 40 लोगों के सैंपल लिए गए।
भितरवार ब्लॉक के ग्राम निवी में स्वास्थ्य विभाग की तीसरी टीम सर्वे के लिए पहुंची। सुबह 11.30 बजे पहुंची टीम ने गांव में सर्वे शुरु किया। शुरुआत में तो लोग सैंपल देने से मना कर रहे थे। ज्यादातर महिलाओं का कहना था कि उनके गांव में ही क्यों खून निकालने के लिए आते हैं। और भी तो दूसरी गांव हैं वहां जाकर सैंपल लो हम खून नहीं देंगे। इसके बाद में टीम के सदस्यों ने कुछ मौजूद लोगों को समझाया तो वह सैंपल देने के लिए तैयार हो गए। टीम द्वारा 90 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें से 45 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए।
इधर वर्ष के पहले दिन ही निकला एक संक्रमित
डबरा शहर के सिविल अस्पताल में साल के पहले दिन शुक्रवार को 37 लोगों के सैंपल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए लिए गए गए। जिनमें एक संक्रमित निकला। दरअसल नव वर्ष का पहला दिन होने के कारण शुक्रवार को सिविल अस्पताल की ओपीडी में ज्यादा मरीज नहीं पहुंचे। जितने मरीज पहुंचे उनमें से ही महज 37 लोगों ने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल दिए। कुछ ही देर बाद इन संक्रमितों की जांच रिपोर्ट आ गई जिनमें से शहर के सूर्यनगर में रहने वाले एक 55 वर्षीय अधेड़ कोरोना संक्रमित निकले। इन्हें दवा देकर उनके घर में ही आईसोलेट कर दिया गया।
इस माह लगेगी स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन
इस माह सिविल अस्पताल में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। पिछले माह इसके लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्वाथ्य कर्मियों की सूची बनाकर जिले एवं पोर्टल पर भेज दी गई है। करीब 100 लोगों की सूची भेजी गई है। इसके साथ ही निजी क्लिनिकों के स्टाफ की सूची भी भेजी गई है। इन्हें पहले वैक्सीन लगाई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment