header ads

नर्मदा घाटों व आश्रमों के इतिहास पर बन रही डाॅक्यूमेंट्री फिल्म

अमरकंटक से खंभात की खाड़ी तक नर्मदा किनारों के आश्रम, पौराणिक व दार्शनिक महत्व पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जा रही है। इसे गूगल पर अपलोड किया जाएगा। केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय द्वारा अमरकंटक से भडूच तक नर्मदा नदी पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनवाई जा रही है। इसके लिए दिल्ली से आई टीम ने नर्मदा समग्र के कार्यकर्ताओं के साथ अंजड़ के ग्राम दतवाड़ा में स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम में वीडियो रिकार्डिंग की।
नर्मदा किनारे कई ऐतिहासिक धार्मिक स्थल व आश्रम है। इन सभी की रिकार्डिंग कर गूगल पर अपलोड किया जाएगा, ताकि लोगों को इनकी जानकारी मिल सके।
नर्मदा नदी पर बनने वाली डाक्यूमेंट्री फिल्म की आखिरी शूटिंग दतवाड़ा के चंगाबाबा के आश्रम में हुई। टीम ने यहां स्वामी चिन्‍मयानंद से चर्चा कर आश्रम व क्षेत्र के इतिहास की जानकारी लेकर वीडियो रिकार्डिंग की। टीम ड्रोन कैमरा सहित अन्य संसाधनों से मैकल पर्वत अमरकंटक से खंभात खाड़ी तक करीब 1312 किमी की यात्रा कर मप्र की जीवन रेखा के पौराणिक, दार्शनिक, परिक्रमा मार्ग सहित विभिन्न आश्रमों की रिकार्डिंग कर रही है। दिल्ली से आए टीम के सदस्य अभिषेक देशमुख ने बताया केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय द्वारा ह्यूमन आर्ट एंड रिसर्च के बैनर तले नर्मदा समग्र के कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म बनाई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget