header ads

गरिमा के हत्यारों को फांसी की सजा मिले, समाजजनों ने सीएम से मांग की

ओंकारेश्वर में पिछले दिनों बड़वानी जिले की गरिमा की उसके पति अभिषेक ने हत्या कर दुर्घटना का रूप दिया था। मामले की जांच में हत्या का खुलासा हुआ। इसमें ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई कर फांसी दी जाए। यह मांग श्री गौड़ ब्राम्हण समाजजनों ने सीएम के नाम एसडीएम सत्येंद्रसिंह को सौंपे ज्ञापन में रखी। समाजजनों ने कहा कि गरिमा को उसके ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे। अभिषेक ने 25 दिसंबर को गला घोंटकर हत्या कर दी। इसे दुर्घटना का रूप दे दिया। क्योंकि कार को नहर में गिरा दी। प्रथम दृष्टया डूबने से मौत बताने वाले पीएम करने वाले डॉक्टर व टीआई के खिलाफ भी कार्रवाई होना चाहिए।

विधानसभा मे उठाएंगे मामला- रवि जोशी
गौरीधाम के देवयानी विश्रांति गृह में श्री गौड़ ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में बड़वानी समाज की बेटी गरिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान खरगोन विधायक व सर्व गौड़ ब्राम्हण समाज के प्रदेशाध्यक्ष रवि जोशी ने कहा मामले की निष्पक्ष व फास्टट्रेक कोर्ट में सुनवाई के लिए विधानसभा में मामला उठाएंगे। इस दौरान नगर इकाई अध्यक्ष आनंद राम दुबे, प्रदेश महासचिव एमएस दुबे, जिला महिला अध्यक्ष स्वधा पंडित, नगर अध्यक्ष निर्मला मंडलोई सहित सर्व ब्राम्हण समाजजन उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget