Latest Post

गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10-12 वीं की आगामी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों को दिशानिर्देश जारी किया है। इसके अनुसार कोविड-19 को देखते हुए एक परीक्षा कक्ष में इस तरह की व्यवस्था करनी है कि 30 से ज्यादा छात्र नहीं बैठाए जाएं। अगर परीक्षा कक्ष का आकार छोटा है तो कुल सीट की अाधी संख्या पर ही छात्रों को बैठाया जाना चाहिए। बोर्ड मार्च या अप्रैल में परीक्षा लेने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी समय सारिणी नहीं जारी की गई है, लेकिन परीक्षा केंद्रों को सूचना जारी करते हुए तैयारी करने के आदेश दे दिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

फरवरी के आखिरी सप्ताह में स्थानीय निकाय के चुनाव होने वाले हैं। मतदाता सूची में सुधार किया जा रहा है। हाल में प्रारंभिक मतदाता सूची जारी की गई। मनपा ने कहा है कि अगर किसी का नाम इस सूची में न हो तो वह जोन के असिस्टेंट कमिश्नर को आवेदन कर अपना नाम दर्ज करवा सकता है। मनपा विधानसभा की पूरक मतदाता सूची की प्रतीक्षा कर रही है।

उसके आधार पर नए मतदाता, स्थान और पता बदलने वालों के नाम सूची में शामिल हो सकते हैं। आगामी 15 जनवरी को विधानसभा की पूरक मतदाता सूची जारी हो सकती है। 18 जनवरी तक चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना जताई जा रही है। कोर्ट के निर्देशानुसार फरवरी के आखिरी सप्ताह में चुनाव कराने हैं। मतदाता सूची में सुधार का काम चल रहा है।

5 जनवरी को मनपा ने प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की है। इसमें जिसके नाम न हो वे संबंधित क्षेत्र के जोन कार्यालय में असिस्टेंट कमिश्नर के पास सुधार करवा सकेंगे। 18 साल पूरा करने वाले करीब एक लाख नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस से अहमदाबाद के लिए लोकशक्ति एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस- हरिद्वार एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि ट्रेन संख्या 09029/09030 लोकशक्ति एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 09019/09020 बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस विशेष ट्रेन बनकर चलेंगी।

बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद एक्सप्रेस
09029 विशेष ट्रेन 10 जनवरी से बांद्रा से 19.40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 09030 ट्रेन 13 जनवरी से अहमदाबाद से रात 20.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5.25 बजे बांद्रा पहुंचेगी। इसमें फर्स्ट, सेकंड, थर्ड एसी, स्लीपर एवं द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।

यहां रुकेगी | यह ट्रेन अंधेरी, बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद और मणिनगर स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 09029 का विरार, बोईसर, दहानू रोड, उमरगाम रोड और बिलिमोरा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा।

बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस
09019 विशेष ट्रेन 11 जनवरी से बांद्रा से रात 12.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। 09020 ट्रेन 12 जनवरी से हरिद्वार से दोपहर 13.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 22.05 बजे बांद्रा पहुंचेगी। ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, शयनयान एवं द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।

यहां रुकेगी | यह ट्रेन बोरीवली, सूरत, अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, लिमखेडा, दाहोद, थांदला रोड, भैरोगढ़, रतलाम, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन आदि स्टेशनों पर रुकेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

वरियाव से ओलपाड़ के कांठा क्षेत्र के गांवों वाली पानी की मुख्य लाइन इच्छापोर पंचायत भवन के निकट टूट गई है। इससे भाटा, भाटपोर, इच्छापोर सहित के क्षेत्रों में पानी आपूर्ति ठप पड़ गई है। मनपा ने रांदेर जोन के प्रभावित क्षेत्रों में 27 टैंकरों से पानी भेजने की वैकल्पिक व्यवस्था की है। 17 साल पुरानी लाइन दो जगहों पर क्षतिग्रस्त हुई है। मरम्मत में 5 से 7 दिन लगेंगे।

जलापूर्ति विभाग के कार्यपालक इंजीनियर रजनीकांत चौधरी ने बताया कि खाड़ी में पिलर पर पानी की लाइन से 20 दिन से रिसाव हो रहा था। सप्लाई प्रभावित न हो इसके लिए रिसाव बंद किया। पर दूसरी जगह लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रांदेर जोन के प्रभावित क्षेत्रों में रोज 27 टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

16 जनवरी को सूरत में भी वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। दो से तीन दिन में वैक्सीन आ जाएगी। सबसे पहले सिविल अस्पताल के डाॅक्टर और नर्सों को वैक्सीन लगेगी। सिविल के ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर बने वैक्सीनेशन सेंटर में ड्राई रन हुआ। शनिवार सुबह 10:45 बजे से वैक्सीनेशन प्रकिया शुरू हुई और ढाई घंटे में 25 को वैक्सीन दी गई। इसमें डॉक्टर और नर्स शामिल थे।

वहीं डॉक्टर-नर्स, सिक्युरिटी गार्ड, पीएसएम विभाग के डॉक्टर, फाॅर्मासिस्ट, गार्ड, डेटा ऑपरेटर जैसे 60 लोगों को ट्रेनिंग दी गई। पीएसएम विभाग के डॉ. जेके कोसंभिया ने बताया कि पहले आईडेंटिफिकेशन फिर कंप्यूटर एंट्री और फिर वैक्सीननेशन बाद में 30 मिनट के लिए ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया। इस दौरान तीन डॉक्टर आब्जर्वेशन रूम में तैनात थे।

अब 900 से भी नीचे आ गए एक्टिव मरीज
शनिवार को 119 नए केस आए। इनमें शहर के 97 और ग्रामीण के 22 मरीज हैं। अब तक 50567 मामले आ चुके हैं। वहीं कामरेज निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हुई है। अब मौत का आंकड़ा 1132 पर पहुंच गया है। 161 मरीज डिस्चार्ज हुए। इनमें शहर के 134 और ग्रामीण के 27 मरीज ठीक हुए। अब तक 48556 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल अभी 879 मरीजों का इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

14 जनवरी को उत्तरायण पर्व पर पतंग उड़ाने के संदर्भ में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की है। अभी तक उत्तरायण पर शहरीजन छतों पर परिवार और संबंधियों के साथ पतंग उड़ाने का आनंद लेते थे। हालांकि इस बार भी कोरोना के कारण शहरीजन उत्तरायण में परिवार के साथ टैरेस पर पतंग उत्सव तो मना सकेंगे, लेकिन संबंधियों से दूरी रखनी पड़ेगी।

सोसाइटी की छतों पर बाहर के व्यक्तियों को नहीं आने दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सोसाइटी या अपार्टमेंट के सेक्रेटरी की होगी। साथ ही पतंग उत्सव के दौरान छतों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही छतों पर डीजे नहीं बजा सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मनपा के खिलाफ हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। इसमें कहा गया है कि मनपा द्वारा निजी बोरवेल और ट्यूबवेल को अंधाधुंध मंजूरी देने से शहर का जलस्तर गिर रहा है और पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह याचिका एख पूर्व पार्षद ने दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि मनपा से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

हाईकोर्ट ने याचिका पर 25 जनवरी तक सुनवाई मुलतवी रखी है। याचिका में कहा है कि मनपा जनता को पर्याप्त पानी पहुंचाने में नाकाम रही है। शहर के कई इलाकों में टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है। मनपा द्वारा जांच किए बिना बोरवेल को मंजूरी दी जा रही है। जिससे जल स्तर नीचे गिर रहा है। पर्यावरण को नुकसान होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget